जानिए, नारियल तेल के ये कमाल के फायदे… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 17 February 2018

जानिए, नारियल तेल के ये कमाल के फायदे…

नई दिल्ली। जानिए नारियल तेल के वो लाजवाब इस्तेमाल जिन्हें जानने के बाद आपको ये तेल और भी पसंद आने लगेगा। सालों से नारियल तेल को हर घर में इस्तेमाल किया जा रहा है ज्यादातर घरों में यह सिर्फ खाने के लिए और बालों में लगाने तक की सीमित है।

सांसों को बनाए ताजा
रोज़ाना सुबह 20 मिनट तक ऑयल पुलिंग या कहें कोल्ड प्रेस्ड नारियल तेल से कुल्ला करने से ना सिर्फ मुंह की बदबू दूर होती है बल्कि इससे दांत भी सफेद होते हैं इसके साथ ही दांतों से जर्म्स का भी सफाया हो जाता है।

99% लोग रोज ये गलतियां लाइफ में जो बेहद खतरनाक…

अंडर आई क्रीम
आंखों की सूजन और उन्हें आराम देने के लिए हम सभी बाज़ारों से काफी मंहगी अंडर आई क्रीम खरीदते हैं लेकिन आप उस क्रीम की जगह नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं यह एक नैचुरल अंडर आई क्रीम है जिसे आप रोजाना सोने से पहले लगा कर सकते हैं।

शेविंग क्रीम
जानकर हैरानी होगी कि नारियल का तेल एक शेविंग क्रीम भी है अगर आपकी शेविंग क्रीम खत्म हो जाए तो आप नारियल तेल की मदद से बालों को हटा सकते हैं इसे लड़कियां और लड़के दोनों ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

डैंड्रफ भगाए
सर्दियों में डैंड्रफ बहुत परेशान कर देता है इससे छुटकारा पाने के लिए आप नारियल तेल से स्कैल्प की मसाज कर सकते हैं नारियल तेल से ना सिर्फ डैंड्रफ खत्म होगा इसके साथ ही बालों की ग्रोथ भी बढ़ेगी डैंड्रफ से होने वाली खुजली भी खत्म हो जाएगी।

बाम
बदलते मौसम में खांसी-जुकाम और बुखार होना आम बात है इसमें आराम पाने के लिए आप बाजार से विक्स झंडु बाम जैसे तमाम बाम को लेकर आते हैं आप इसकी जगह पर नारियल का तेल गर्म करके भी लगा सकते हैं।

लिव-इन कंडीशनर
आजकल मार्केट में कई तरह के लिव-इन कंडीशनर आ गए हैं जो कि काफी महंगे भी हैं आप इसकी जगह पर नारियल का तेल भी लगा सकते हैं इसे आपको वैसे ही अप्लाई करना होगा जैसे आप इस कंडीशनर को बालों पर लगाते हैं।

नाइट क्रीम
चेहरे को हमेशा ग्लोइंग बनाने के लिए नाइट क्रीम बहुत जरूरी है और आपको यह बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं आप नारियल के तेल को ही चेहरे पर नाइट क्रीम की तरह लगा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad