महिला ने चार हाथ और चार पैर वाले दुर्लभ बच्चे को दिया जन्म, देखिए तस्वीरें… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 26 March 2018

महिला ने चार हाथ और चार पैर वाले दुर्लभ बच्चे को दिया जन्म, देखिए तस्वीरें…

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला के पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक महिला ने ने दुर्लभ बच्चे को जन्म दिया है। इस बच्चे के चार हाथ और चार पैर हैं। इस दुर्लभ बच्चे के जन्म लेने के बाद लोगों की भीड़ उमड़ रही है। डॉक्टरों ने बच्चे को स्वस्थ्य बताया है। ऐसे दुर्लभ बच्चे के जन्म का ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी एक महिला ने दुर्लभ बच्चे को जन्म दिया था। हालांकि ये बच्चा क्षेत्र में अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट सुनवाई आज: मुस्लिमों को कानून में एक से ज्यादा शादी करने की छूट…

जानकारी के मुताबिक, लखीमपुर खीरी जिला के मैगलगंज की रहने वाली एक महिला को प्रसव पीड़ा के चलते पिहानी सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां महिला ने एक दुर्लभ बच्चे को जन्म दिया। बच्चा पैदा होने की खबर से उसका पूरा परिवार खुशियों से झूम उठा। लेकिन जब उन्हें पता चला कि उसके बच्चे के शरीर में चार हाथ और चार पैर हैं तो सभी के होश उड़ गए। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह का केस उनके सामने पहली बार आया है। डॉक्टर तो यहां तक बता रहे हैं कि मेडिकल जगत में इस तरह का केस हजारों जन्मे बच्चों में से किसी एक में होता है। यह अपने आप में दुर्लभ है। हालांकि बच्चा पूरी तरह से सेहतमंद है, लेकिन उसका इलाज जरूरी है।

गर्म हवाओं का असर घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद, जानें मौसम विभाग क्या जानकारी…

इसे पहले भी पैदा हो चुका दुर्लभ बच्चा
पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दुर्लभ बच्चा पैदा होने का ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले 23 अगस्त 2017 को मंसूर नगर ग्राम सभा के ऐठापुर निवासी सुरजीत की पत्नी ममता ने एक सुंदर से पुत्र को जन्म दिया था। उसके बच्चे के शरीर में पेशाब करने का अंग ही नहीं था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad