
देश में इंटरनेट, खासतौर पर डार्क नेट और क्रिप्टो करंसी जैसे बिटक्वाइन के जरिए ड्रग्स और अन्य प्रतिबंधित दवाओं की खरीद बढ़ी है। डार्क नेट का इस्तेमाल कर नई पीढ़ी के लोग आसानी से नशा करने वाली दवाएं हासिल कर रहे हैं। क्रिप्टो करंसी से ड्रग्स की ऑनलाइन खरीद-फरोख्त अब एंटी नार्कोटिक्स एजेंसियों के लिए नया चैलेंज बन गई है। यह खुलासा नार्कोटिक कंट्रोल ब्यूरो की एक रिपोर्ट में हुआ। बता दें कि पिछले साल दिल्ली-एनसीआर और तेलंगाना में एनसीबी ने ड्रग्स खरीद के ऑनलाइन रैकेट का भंडाफोड़ किया था। उत्तर भारत के कई शहरों में ऐसे मामलों की जांच हो रही है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment