—घायलों मे एक की हालत गंभीर पुलिस ने ट्रक कब्जे मे लिया,चालक फरार
मिर्जापुर(शाहजहांपुर)। कस्बे मे नई बस्ती जलालाबाद रोड पर बहन के घर से लौट रहे दो बाइक सबार युवकों को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनो युवक घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। दुर्घटना करने वाले ट्रक को पुलिस ने कब्जे मे ले लिया है,घायलों मे एक की हालत गंभीर है।मदनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदोखा निवासी ३५ बर्षीय युवक विकास पुत्र चंद्रपाल कठेरिया मिर्जापुर मे अपनी बहन पुष्पा के घर मेहमानी मे आया था। सोमवार लगभग ११ बजे विकास अपनी बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते मे उसका रिश्तेदार २२ बर्षीय दीपेन्द्र पुत्र राजकुमार कठेरिया निवासी मिर्जापुर भी उसकी बाइक पर बैठ गया। कस्बे से निकलते ही जलालाबाद रोड पर नई बस्ती मे पीछे से आये तेज रफतार ट्रक ने विकास की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनो बाइक सबार युवक घायल हो गये। इनमे विकास के दोनो पैरों के ऊपर से ट्रक के पहिए उतर गये।
आवादी के बीच हुई दुर्घटना की ततकाल सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आलोक मिश्र मौके पर पहुंचे और दुघर्टना कर भाग रहे ट्रक का पीछा कर ग्राम बीघापुर सिठौली के समीप पकड़ लिया। किंतु अफरा तफरी के बीच चालक भाग गया।
Post Top Ad
Monday, 26 March 2018
ट्रक की टक्कर से बाइक सबार दो युवक घायल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment