हरदोई-o5अप्रैल दो महीने से दलित किशोरी लापता है तो वहीं नामजद आरोपियों को भी पकड़ने में बेहटा गोकुल पुलिस को पसीना आ रहा है।एक तरफ महिला हेल्पलाइन कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने में योगी सरकार जहां अपनी पूरी ताकत झोंके है, वहीं दूसरी ओर पुलिस महकमा अपराधियों को संरक्षण देने से बाज नहीं आ रहा है। जिसका जीता जागता उदाहरण यह घटना है। लगभग 02 महीने होने को है परंतु बेहटा गोकुल पुलिस ना ही आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है।और ना ही लड़की की बरामदगी कर पा रही है।इन स्थितियों में आरोपी लड़की के घरवालों को लगातार जान माल की धमकी दे रहे हैं। जिससे आहत लड़की के पिता आज जिला अधिकारी कार्यालय पर आकर उनसे आप बीती सुनाई व न्याय की गुहार लगाई । पुलिस अधीक्षक से मिलकर कई प्रार्थना पत्र दिये । परंतु उसको न्याय नहीं मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के 1 गांव से 17 वर्षीय दलित किशोरी को बरगलाकर भगा ले जाने का आरोप लड़की के पिता ने चुन्ने उर्फ नीरज पुत्र गुड्डू ग्राम अंटा नोभू, श्याम बिहारी पुत्र खानपुर, डब्लू पुत्र सुरेश निवासी सुरजीपुर, सुरेश सिंह पुत्र टीकम सिंह ग्राम अंटा सभी आरोपी बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के निवासी हैं। वही किशोरी के पिता ने बेहटा गोकुल पुलिस व आरोपियों की मिलीभगत का आरोप लगाया है।आहत होकर जिला अधिकारी की चौखट पर न्याय मांगने पहुंचा। व जिला अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।

No comments:
Post a Comment