सीबीएसई: इकोनॉमिक्स का पेपर कमजाेर बच्चों की मदद के लिए लीक किया था, हिमाचल से 3 गिरफ्तार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 7 April 2018

सीबीएसई: इकोनॉमिक्स का पेपर कमजाेर बच्चों की मदद के लिए लीक किया था, हिमाचल से 3 गिरफ्तार

सीबीएसई 12वीं के इकोनॉमिक्स का पेपर हिमाचल के एक टीचर ने अपने कमजोर बच्चों की मदद के लिए लीक किया था। उस तक पेपर को स्कूल स्टाफ के दो सदस्यों ने पहुंचाया था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने यह खुलासा शनिवार को किया। पुलिस ने आरोपी हिमाचल प्रदेश के उना से डीएवी पब्लिक स्कूल के टीचर राकेश कुमार, क्लर्क अमित शर्मा और कार्यालय सहायक अशोक कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दिल्ली लाकर तीनों से पूछताछ की। बता दें कि इकोनॉमिक्स का पेपर 26 मार्च को हुआ था। इसके बाद में पेपर लीक होने का खुलासा हुआ। मामले में अब तक 18 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बोर्ड 25 अप्रैल को इकोनॉमिक्स की परीक्षा दोबारा कराएगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad