माधौगंज हरदोई।07अप्रैल दरवाजे पर खेल रहा छः वर्षीय बालक को खाली मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट पीड़ित ने गांव के एक युवक के विरूद्ध दर्ज कराई। खून से लथपत रोते हुए बच्चें को देखकर परिजन उसे थाने से अस्पताल ले गए। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थाना क्षेत्र के गांव रूदामऊ निवासी आशीष उर्फ चोखे पुत्र गजोधर पर गांव के ही एक छः वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म करने का आरोप पीड़ित की मां ने लगाया। दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि शुक्रवार की शाम लगभग साढे सात बजे उसका पुत्र दरवाजे पर खेल रहा था। आरोपी युवक ने बच्चे को पकड़कर खाली पडे़ एक मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दरवाजे पर खून से लथपत बच्चे को छोड़कर भाग गया। खिड़की के पास बैठी मां व उसकी बहन ने आरोपी को भागते हुए देख लिया। बच्चे का पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण कराया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुचकर जांच पड़ताल कर घटना स्थल पर की मिटटी व कपउे साथ ले गए। पुलिस पीडिता की तहरीर पर धारा 377 व लैगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 3/4 के तहत कार्यवाही की।
Post Top Ad
Saturday, 7 April 2018
माधौगंज-छः वर्षीय बालक को खाली मकान में ले जाकर उसके साथ किया दुष्कर्म
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment