नई दिल्ली। शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ लाल निशान पर हुई और कारोबार की समाप्ति पर ये मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ। बढ़त के माहौल में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का तीस शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 30.17 अंक यानि 0.09 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 33,626.97 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का पचास शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 6.45 अंक यानि 0.06 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 10,331.60 के स्तर पर बंद हुआ।
अमेरिका ने संकेत दिया है कि वह चीन के साथ अपने व्यापार विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत को तैयार है, इससे भी घरेलू शेयर बाजारों में तेजी आई। इसके अलावा घरेलू मोर्चे पर कई सकारात्मक संकेतों… मसलन मानसून के सामान्य रहने का अनुमान और उत्साहवर्धक पीएमआई आंकड़ों से भी बाजार की धारणा में सुधार हुआ। रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली द्बिमासिक मौद्रिक समीक्षा में ब्याज दरों के मोर्चे पर यथास्थिति कायम रखी है, पर मुद्रास्फीति के अनुमान को भी कम किया है। रिजर्व बैंक ने पिछले साल अगस्त के बाद से लगातार चौथी बार रेपो दर को छह प्रतिशत पर कायम रखा है।
रिवर्स रेपो दर को 5.75 प्रतिशत पर कायम रखा गया है। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में देश की आर्थिक वृद्धि दर बढ़कर 7.4 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी, जिसके 2017-18 में 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सकारात्मक रुख के साथ 33,289.96 अंक पर खुलने के बाद दिन के उच्चस्तर 33,637.46 अंक तक गया। अंत में सेंसेक्स 577.73 अंक या 1.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 33,596.80 अंक पर बंद हुआ। 12 मार्च से यह सेंसेक्स की एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है। उस दिन सेंसेक्स 610.80 अंक चढ़ा था। पिछले सत्र में सेंसेक्स 351.56 अंक टूटा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10,331.80 अंक से 10,227.45 अंक के दायरे में घूमने के बाद अंत में 196.75 अंक या 1.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,325.15 अंक पर बंद हुआ।


No comments:
Post a Comment