बीटीसी स्काउट-गाइड शिविर में केसरिया टोली ने फहराया परचम | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 7 April 2018

बीटीसी स्काउट-गाइड शिविर में केसरिया टोली ने फहराया परचम

अलीगढ़। पीताम्बर, नीलिमा, सतरंगी, गुलाबी, अरूणिमा, हरीतिमा व श्वेताम्बर टोलियों को पीछे छोड़ते हुऐ केसरिया टोली ने जीत का परचम फहराया। आईआईएमटी, अलीगढ़ में बीटीसी के भारत स्काउट एवं गाइड शिविर के समापन समारोह का संस्थापक डाॅ डी.एस.महलवार, गवर्निंग बाॅडी चैयरमेन प्रो हबीब-उर-रहमान, सचिव पंकज महलवार, प्राचार्य शंभू के.एन.सिंह रावत, जिला स्काउट-गाइड आयुक्त प्रेम शंकर सारस्वत, लखनऊ विवि परीक्षक डाॅ डी.के. गुप्ता, विभागाध्यक्षा डाॅ अजीता सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। सचिव पंकज महलवार ने टोलियों के लगे टैंट का निरीक्षण किया। संस्थापक डाॅ डी.एस.महलवार ने कहा कि “ स्काउटिंग विभिन्न परिस्थितियों में जीना सिखाती है, जबकि आपके पास नाममात्र के संसाधन ही उपलब्ध रहते हैं। ” स्काउड एवं गाइड प्रशिक्षुओं ने गीत, डांस, ड्रामा, प्ले आदि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मनमोह लिया। टैंट निर्माण में नीलिमा प्रथम, गुलाबी द्वितीय, श्वेताम्बर टोली तृतीय रही। ब्रेकफास्ट में केसरिया प्रथम, पीताम्बर द्वितीय, सतरंगी टोली तृतीय रही। लंच में गुलाबी प्रथम, नीलिमा द्वितीय, अरूणिमा तृतीय रही। वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में केसरिया प्रथम, हरितिमा द्वितीय, नीलिमा तृतीय रही। इस प्रकार से केसरिया टोली को आॅवर आॅल विजेता घोषित किया गया। बीटीसी 2015 द्वितीय सेमेस्टर में आईआईएमटी की जिला टाॅपर पारूल, अनुभव शर्मा को सम्मानित भी किया गया। विभागाध्यक्षा डाॅ अजीता सिंह ने धन्यावाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन कुनाल कुमार, इंदू ने किया। इस दौरान प्रो सचिन शर्मा, डाॅ गीता शर्मा, प्रो सुप्राची शर्मा, डाॅ अनुपम राघव, प्रो सर्वेश देवी, बीएड विभागाध्यक्षा डाॅ अंजू सक्सैना, मैनेजमेंट विभागाध्यक्षा डाॅ इंदु सिंह, मदर टेरेसा बीएड विभागाध्यक्ष विवेव सारस्वत, डाॅ सुनील चैहान, डाॅ एस.के. गुप्ता, प्रो सुदीप तिवारी, डाॅ सुमनलता गौतम, प्रो मधु चाहर, प्रो आकांक्षा, प्रो दीपशिखा, प्रो शिखा चैहान, प्रो स्वाति, राजेश कुमार उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad