मेष राशि के लोगों में होती है यह ख़ास बातें | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 7 April 2018

मेष राशि के लोगों में होती है यह ख़ास बातें

Mesh Rashi In Hindi | Aries Zodiac In Hindi| ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ है, वे लोग मेष राशि के होते हैं। यह राशि चक्र की सबसे प्रथम राशि मेष है। जिसके स्वामी मंगल है। मेष राशि का चिह्न मेढ़ा होता है, जो संघर्ष का परिचायक है । यहां जानिए मेष राशि के लोगों की खास बातें…

यह भी पढ़ेराशिनुसार जानिए किससे कैसा होगा प्रेम-प्रसंग

Mesh Rashi In Hindi

 

मेष राशि वाले लोगों की ख़ास बातें | Mesh Rashi In Hindi | Aries Zodiac |

1. मेष राशि वाले आकर्षक होते हैं। इनका स्वभाव कुछ रुखा हो सकता हैं। दिखने में सुंदर होते हैं। यह लोग किसी के दवाब में कार्य करना पसंद नहीं करते। इनका चरित्र साफ़-सुथरा एवं आदर्शवादी होता हैं।

2. बहुमुखी प्रतिभा के स्वामी होते हैं। समाज में इनका वर्चस्व होता हैं एवं मान सम्मान की प्राप्ति होती हैं।

3. कम बोलना, हठी, अभिमानी, क्रोधी, प्रेम संबंधो से दुःखी, बुरे कर्मों से बचने वाले, नौकरों एवं महिलाओं से त्रस्त, कर्मठ, प्रतिभाशाली, यांत्रिक कार्यों में सफल होते हैं।

4. निर्णय लेने में जल्दबाज़ी करते हैं तथा जिस काम को हाथ में लिया हैं उसको पूरा किए बिना पीछे नहीं हटते।

5. स्वभाव कभी-कभी विरक्ति का भी रहता हैं। लालच करना इस राशि के लोगों के स्वभाव में नहीं होता। दूसरों की मदद करना अच्छा लगता हैं।

6. कल्पना शक्ति की प्रबलता रहती है, सोचते बहुत ज्यादा हैं। जैसा खुद का स्वभाव है, वैसी ही अपेक्षा दूसरों से करते हैं। इस कारण कई बार धोखा भी खाते हैं।

7. एक ही जगह ज्यादा दिनों तक रहना भी अच्छा नहीं लगता हैं। नेतृत्व क्षमता अधिक होती है।

8. अग्नि तत्व होने के कारण क्रोध अतिशीघ्र आता है। किसी भी चुनौती को स्वीकार करने की प्रवृति होती हैं।

9. अपमान जल्दी भूलते नहीं, मन में दबा के रखते हैं। मौक़ा पड़ने पर प्रतिशोध लेने से नहीं चूकते।

10. अपनी ज़िद पर अड़े रहना, यह भी स्वभाव में पाया जाता है। इनके भीतर एक कलाकर छिपा होता है।

ज्योतिष से सम्बंधित अन्य लेख यहाँ पढ़े –  ज्योतिष शास्त्र से सम्बंधित लेख

अन्य सम्बंधित लेख : – 

The post मेष राशि के लोगों में होती है यह ख़ास बातें appeared first on Ajab Gjab | Hindi.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad