जेल प्रशासन की चुस्ती के कारण बंदी के पास से बरामद हुए मोबाइल, सिम एवं रुपये
आरा(डिम्पल राय)। आरा मंडल कारा से पिछले महीने हुए वीडियो लीक मामले के बाद जेल प्रशासन को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद जेल प्रशासन ने चुस्ती बरतते हुए सबक ले लिया है। जेल प्रशासन ने कैदियों पर पैनी नजर रख उनकी गतिबिधियों की बारीकी से गहन जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इसी जांच पड़ताल के दौरान उस वक्त एक मामला सामने आया जब एक बन्दी को जेल में कस्टडी लिया जा रहा था जिसमे जेल प्रहरी द्वारा सख्ती से जांच की गई। जांच के दौरान कैदी के हाथ मे लगे प्लास्टर से एक मोबाइल, दो सिमकार्ड और 11 सौ रुपये बरामद कर बंदी के मंसूबे पर पानी फेर दिया। कैदी टूटे हाथ में बने प्लास्टर में छिपाकर मोबाइल मंडल कारा के भीतर ले जा रहा था। इस दौरान गेट वार्डर ने जांच के दौरान बंदी को पकड़ कर जेल अधीक्षक को सूचना दी। आरोपी बंदी के खिलाफ जेल प्रशासन एफआईआर की तैयारी कर रहा है। आरोपी का नाम-राजा बाबू बताया जाता है जो की भोजपुर के पीरो वार्ड नंबर 3 का रहने वाला है। उस पर हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज था जिसमें उसे जेल भेजा गया था।

No comments:
Post a Comment