पांच लुटेरे गिरफ्तार, हुए तीन जख्मी, लाखों का माल बरामद | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 5 April 2018

पांच लुटेरे गिरफ्तार, हुए तीन जख्मी, लाखों का माल बरामद

गौतमबुद्ध नगर। पुलिस ने इकोटेक कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात हुई मुठभेड़ के बाद अंतर्राज्यीय लुटेरों के गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़े गए बदमाशों ने तीन घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं तीन बदमाश भागने में सफल रहे। बदमाशों के पास से पुलिस ने बीती एक अपै्रल को कम्पनी में डकैती में लूटा गया लाखों का कॉपर तार, पिकप, कार और तीन तमंचे व कारतूस बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार थाना इकोटेक-3 पुलिस की बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर खैरपुर गुर्जर गांव के गोल चक्कर के पास पिकप सावार बदमाशों ने मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फारयिंग में थानाध्यक्ष इकोटेक और सिपाही बाल बाल बचे व। पहीं पुलिस ने फायरिंग में तीन बदमाश आसिफ, दीपांशु और राहुल घायल हो गए। पुलिस ने इन तीनों से साथ दो और बदामाशों शाहजाद और गुलजार को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके से तीन बदमाश जुबैर, विपिन और शादान फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बदमाशों के पास से कैंटर, कार, तीन तमंचे और पाचं कारतूस बरमाद हुए है। पुलिस ने बताया कि कैंटर में लाखों का कापर का तार बरामद हुआ है। जो तीन एक को एक कम्पनी में हुई डकैती में लूटा गया था।

एसपी देहात सुनीति सिंह ने आज बताया कि इकोटेक 3 पुलिस चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान केंटर को रुकवाने का प्रयास किया गया लेकिन कैंटर में सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसमें पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और तीन बदमाश घायल हो गए। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश अंतरर्राज्य गैंग के बदमाश हैं। गिरोह ने कुछ दिन पहले इकोटेक 3 थाना एरिया में एक कम्पनी में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इस वारदात में लूटा गया लाखों का कॉपर तार बदमाशों के पास से बरामद हुआ है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad