
चीन का स्पेस स्टेशन तियानगोंग-1 सोमवार को क्रैश हो गया। स्पेस स्टेशन टूटकर दक्षिण प्रशांत महासागर में गिर गया। हालांकि इससे किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। चीन के स्पेस इंजीनियरिंग ऑफिस के मुताबिक 8 टन वजनी तियानगोंग-1 का ज्यादातर हिस्सा समुद्र में गिरने से पहले ही जल गया था। स्पेस स्टेशन के धरती के वायुमंडल में आने से किसी नुकसान की खबर नहीं है। वैज्ञानिकों ने भी स्पेस स्टेशन के धरती पर आने से किसी भी नुकसान की आशंका से इनकार किया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment