दुबई कॉन्सर्ट में लेजन्डेरी एक्ट्रेस श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देंगी ईशा तलवार! | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 6 April 2018

दुबई कॉन्सर्ट में लेजन्डेरी एक्ट्रेस श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देंगी ईशा तलवार!

मुंबई:बॉलीवुड की आइकॉनिक एक्ट्रेस और डांसिंग दिवा,स्वर्गीय श्रीदेवी को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी महिला सुपरस्टार माना जाता है, जो अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गईं। कई युवा एक्ट्रेस उनके नक्शे-कदम पर चलती हैं और उन्हें अपना रोल मॉडल मानती हैं। एक्ट्रेस-मॉडल ईशा तलवार भी ऐसी ही एक प्रतिभाशाली युवा अदाकारा हैं, जो अब 13 अप्रैल, 2018 को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में “लाइव विद द लेजेंड्स प्रभु देवा डांस कॉन्सर्ट” के लाइव शो में लेजन्डेरी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देकर कामयाबी की एक नई दास्तान लिखने को तैयार हैं। ईशा डांसिंग के किंग समझे जाने वाले प्रभु देवा के साथ स्टेज शेयर करेंगी। यह पता चला है कि बबली एक्ट्रेस एवरग्रीन सॉन्ग “नैनों में सपना” पर डांसिंग मशीन प्रभु देवा के साथ कदम मिलकर डांस करेंगी। फिल्म हिम्मतवाला के इस गाने को श्रीदेवी और जितेंद्र पर फिल्माया गया है।

ईशा के लिए श्रीदेवी के सबसे प्रसिद्ध ट्रैक को प्रस्तुत करना एक सपने पूरे होने जैसा है। ईशा श्रीदेवी की तबसे प्रशंसक हैं जब वह आठवीं कक्षा में ही पढ़ती थीं तथा श्रीदेवी की पहली टीवी शो “हमारी बहू मालिनी अय्यर” के सेट पर अपने पिता के कामों में उनका सहयोग करती थीं। इस शो का निर्माण ईशा के पिता ने किया था। सालों बाद, जब ईशा ने अभिनय का रास्ता चुना, तो वह सबसे पहले श्रीदेवी के घर गईं और उनके पाँव छूकर उनसे आशीर्वाद लिया।।लाइव क्राउड के सामने अपने डांस एक्ट को बेहतरीन बनाने के लिए यह एक्ट्रेस लगातार रिहर्सल कर रही हैं। ईशा एक ट्रेंड डांसर हैं और उन्होंने डांसिंग स्टार टेरेंस लुईस से ट्रेनिंग ली है। उन्होंने पारंपरिक नृत्य कत्थक भी सीखा है और वह लेजन्डेरी डांसिंग आइकन, पंडित बिरजू महाराज की शिष्या भी रही हैं। उनकी डांसिंग स्किल्स को देखते हुए ही उन्हें इस कॉन्सर्ट में श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए चुना गया। स्टेज पर प्रभु देवा के साथ ईशा के जादू को देखना सचमुच काफी अद्भुत होगा। वह पहली बार लोगों की भीड़ के सामने किसी डांस कॉन्सर्ट में परफॉर्म करती नजर आएंगी।

 

दिनेश जाला

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad