
हरदोई अतरौली-06 अप्रैल थाना क्षेत्र में एक हफ्ता पहले किशोरी को भरावन मे बन्धक बनाकर दुस्कर्म करने वाले आरोपी पुलिस ने दबोच लिया। बताते चलें कि बीते 29 अप्रैल की रात को थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी 13 वर्षीय किशोरी से भरावन के एक बाग में बन्धक बनाकर दुस्कर्म किये जाने का आरोप ग्राम भरावन निवसी युवक विक्रम कहार पर किशोरी के भाई ने लगाया था। आरोपी फरार चल रहा था।पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी भागने की फिराक मे था।मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की शाम को पितौली पुलिया के पास से अतरौली इस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने अपनी टीम के साथ आरोपी विक्रम कहार को गिरफ्तार कर लिया। इस्पेक्टर ने बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण कराकर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

No comments:
Post a Comment