
आईपीएल 11 में मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला आज दिल्ली डेयडेविल्स से होगा। इस मैच में पंजाब टीम के रविचंद्रन अश्विन पहली बार आईपीएल में कप्तानी करेंगे। दिल्ली की टीम भी नए कप्तान गौतम गंभीर के साथ मैदान पर उतरेगी। गंभीर इससे पहले 2011 से 2017 तक कोलकाता नाइटराइडर्स( केकेआर) के कप्तान थे। वे अपनी कप्तानी में केकेआर को दो बार चैम्पियन बना चुके हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment