10 शौचालय हो गया चोरी, पुलिस छान रही खाक! | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 9 May 2018

10 शौचालय हो गया चोरी, पुलिस छान रही खाक!


मुंबई। पुणे के हिन्जवादी क्षेत्र में चोर शौचालय उड़ा ले गए और किसी को पता भी नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई।

अगर कोई आपसे कहे कि चोर शौचालय लेकर भाग गए, तो सबसे पहले आप ये सुनकर हंस पड़ेंगे और फिर शायद इस बात पर यकीन न करें, लेकिन ये बिल्कुल सच है। ऐसा हुआ है पुणे में, जहां चोर 10 मोबाइल शौचालय को चुरा ले गए और किसी को पता भी नहीं चला। स्वच्छ भारत अभियान के तहत पुणे के हिन्जवादी में स्थापित किये गए 10 मोबाइल शौचालयों की चोरी हो गई है, पुलिस अब शौचालय चोर बदमाशों को ढूंढने के मिशन में जुटी है। ये मामला तब प्रकाश में आया, जब पीसीएमसी स्वास्थ्य विभाग के योगेश बबन फाले ने इस क्षेत्र का निरीक्षण किया और वहां शौचालय नहीं मिले।

आइटी हब हिन्जवादी पिंपरी-चिंचवड नगर निगम (पीसीएमसी) के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत आता है। इस क्षेत्र को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) बनाने के उद्देश्य से नागरिक अधिकारियों ने तथावादे के नजदीक कटराज देहू रोड बाइपास पर शौचालय को निर्माण कराया, जिसमें कुल लागत 1.5 लाख रुपये लगी है। सोमवार को शाम करीब साढ़े 6 बजे पीसीएमसी के अधिकारी फाले ने हिन्जवादी पुलिस स्टेशन में आइपीसी की धारा 378 (चोरी) की एफआइआर दर्ज कराई।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad