
चारा घोटाले में सजा काट रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव गुरुवार को 138 दिन बाद पटना पहुंचे। उन्हें बेटे तेज प्रताप की शादी के लिए 3 दिन की पेरोल मिली है। 12 मई को शादी के बाद लालू को 14 तारीख को फिर रांची की बिरसा मुंडा जेल पहुंचना होगा। इससे पहले लालू यादव को रिसीव करने के लिए बेटी मीसा भारती, बेटा तेजस्वी और तेज प्रताप एयरपोर्ट पर मौदूज रहे। एयरपोर्ट के बाहर सैकड़ों समर्थक लालू का इंतजार कर रहे थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment