लास वेगस। अमेरिकी कसीनो उद्योगपति शेल्डन एडलसन ने रिपब्लिकन से संबद्ध कांग्रेसनल लीडरशिप फंड (सीएलएफ) को तीन करोड़ डॉलर की राशि दान दी है। नवंबर में मध्यावधि चुनाव के दौरान सदन में बहुमत बनाए रखने के प्रयासों के लिए यह दान दिया गया है।
रिपब्लिकन अधिकारियों ने गुरुवार को ’पोलिटिको न्यूज’ को बताया कि यह धनराशि पिछले सप्ताह उस समय दी गई, जब सदन के स्पीकर पॉल रेयान अरबपति उद्योगपति से मिलने लास वेगस के वेनेटियन होटल गए थे।
इस मुलाकात के दौरान एडलसन, उनकी पत्नी मिरियम, मिनेसोटा के पूर्व सीनेटर नॉर्म कोलमैन, सुपर पीएसी की निगरानी रखने वाले कॉरी ब्लिस, रेयान के राजनीतिक सहयोगी जेक कास्टन भी थे।


No comments:
Post a Comment