
मलेशिया में 92 वर्षीय विपक्षी नेता महातिर मोहम्मद के नेतृत्व वाले नेशनल फ्रंट गठबंधन ने चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। शपथ लेने के साथ ही वह दुनिया के सबसे उम्रदराज प्रधानमंत्री बन जाएंगे। आम चुनावों में महातिर के नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन ने करीब 6 दशकों से मलेशिया की सत्ता पर काबिज बारिसन नेशनल (बीएन) गठबंधन को शिकस्त दी है। बता दें कि मताहिर पहले भी 22 साल (1981 से 2003) तक मलेशिया के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। तब वे बीएन गठबंधन का ही नेतृत्व कर रहे थे। हालांकि बाद में वे खुद ही पार्टी से अलग हो गए थे। तब उन्होंने कहा था कि वे भ्रष्टाचार का समर्थन करने वाली पार्टी का हिस्सा नहीं रह सकते हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment