नहीं थम रहा AMU में वारदातों का सिलसिला, कैंपस में हुई गोलीबारी दो घायल… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 16 May 2018

नहीं थम रहा AMU में वारदातों का सिलसिला, कैंपस में हुई गोलीबारी दो घायल…

नई दिल्ली। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से आए दिन नए नए मामले सामने आ रहे है। जिन्ना तस्वीर का मामला शांत नहीं हुआ था कि अब कैंपस में गोलीबारी होने का मामला सुर्खियों में आया है। इस गोलीबारी में दो छात्र घायल हुए है। पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच में जुट गई है।

मामला कैंपस के आरएम हॉल का है। जहां गोलीबारी हुई। इस वारदात में दो छात्र घायल हुए जो सगे भाई भी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब इस मामले में जिन्ना विवाद को भी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ दबंग छात्रों ने रंगदारी मांगी थी। दूसरे छात्रों ने देने से मना किया तो दबंग पक्ष ने चाकू और तमंचा निकाल लिया।

वहीं छात्रों ने ये भी बताया है कि जिन्ना विवाद को लेकर उनके साथ जबरदस्ती की जा रही थी। उन्हें जबरन धरने में बैठने को कहा जा रहा था उन्होंने इंकार किया तो गोली चला दी। दोनों पीड़ित छात्र बदायूं के रहने वाले है। दोनों पर से 3 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला है। उन्होंने देने से इंकार किया तो चाकू और तमंचे का इस्तेमाल कर उनपर वार किया।

पूरे वारदात को लेकर एसएसपी का कहना है कि कुछ बाहरी तत्व कैंपस में जा रहे है जो वहां के कुछ दबंग छात्रों के साथ रहकर 3 लाख की रंगदारी मांग रहे थे। छात्रों ने मना किया तो हमला बोल दिया। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि यही छात्र है जो धरने पर बैठने के लिए अन्य छात्रों पर दबाव बनाते है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad