दारोगा पर लगा गन पॉइंट पर निर्वस्त्र कर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 12 May 2018

दारोगा पर लगा गन पॉइंट पर निर्वस्त्र कर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप


संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिला में चंदौसी थाना में तैनात एक दारोगा पर नाबालिग छात्रा ने गंभीर आरोप लगाकर सनसनी मचा दी। छात्रा का आरोप है कि दारोगा उसे पूछताछ के लिए कमरे के भीतर ले गया। आरोप है कि दारोगा ने सर्विस पिस्टल उसके सिर पर सटा दी और कपड़े उतारने के लिए कहा। आरोप है कि दारोगा ने धमकी देते हुए उसे निर्वस्त्र कर दिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद छात्रा काफी भयभीत है उसने स्कूल जाना भी छोड़ दिया। इस संबंध में आईजी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। मामला संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच कराई जाएगी। बता दें कि पुलिस लापता छात्रा को ढूंढने में आज भी नाकाम है, मगर इसका पूरा खमियाजा पीड़ित छात्रा को भुगतना पड़ रहा है।

लापता छात्रा को ढूंढने के लिए पूछताछ के दौरान की करतूत
जानकारी के मुताबिक, चन्दौसी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा चार मई से इंटर कॉलेज से लापता हो गई। परिवार वाले उसे ढूंढ रहे थे, लेकिन जब छात्रा नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस की मदद ली। सात दिनों से पुलिस नाबालिग छात्रा और उसके 70 साल के माता-पिता से लापता लड़की के बारे में पूछताछ कर रही है। छात्रा को ढूंढ रही पुलिस ने पूछताछ के लिए उसी की क्लास में पढ़ रही उसकी दोस्त और उसकी 9वीं क्लास में पढ़ रही छोटी बहन को घर से बुलाया था।

पुलिस विभाग के लिए दारोगा ने पेश की शर्मनाक तस्वीर
पूछताछ के लिए आई उसकी क्लासमेट ने बताया कि उसके घर आए थाना चंदौसी के सिकरी गेट चौकी इंचार्ज हरलाल ने पूछताछ के बहाने कमरे में ले गए। जहां कूलर, फ्रिज और सोने के लिए बेड पड़ा था। वहां ले जाकर चौकी इंचार्ज ने लापता हुई उसकी क्लासमेट के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। आरोप है कि चौकी इंचार्ज हरपाल ने पूछताछ के दौरान 11वीं की छात्रा के सिर पर अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाल कर रख दी और उसको निर्वस्त्र होने के लिए कहा। नाबालिग ने डर की वजह से दारोगा हरपाल की बात मान ली। इसके बाद दारोगा हरपाल ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की। एक वर्दीधारी द्वारा गन प्वाइंट पर निर्वस्त्र कर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने की खबर ने पुलिस महकमें को एक बार फिर शर्मसार किया है। हालांकि असल मामला किया है ये पुलिस जांच का विषय है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad