इस अंदाज़ में अनुष्का ने हबी विराट की टीम का किया सपोर्ट, देखिए तस्वीर… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 15 May 2018

इस अंदाज़ में अनुष्का ने हबी विराट की टीम का किया सपोर्ट, देखिए तस्वीर…

नई दिल्ली। मिसेज कोहली यानि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्मों में बिजी चल रही है । फिल्मों में बिजी होने के साथ साथ अनुष्का इन दिनों पति विराट का भी खूब प्रमोशन कर रही है । जी हां, हाल ही में अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक पिक्चर पोस्ट की है । इस पिक्चर में अनुष्का टीशर्ट पहने दिख रही है । अनुष्का पिक्चर में बैक पोज दे रही है। उनकी शर्ट पर पीछे विराट कोहली लिखा हुआ नजर आ रहा है। अब इससे साफ जाहिर हो रहा है कि आईपीएल के दौरान भी मिसेज कोहली हबी विराट का खूब सपोर्ट कर रही है।

पिक्चर को पोस्ट करते हुए अनुष्का ने लिखा कि, कम ऑन बॉयज। वहीं इस पिक्चर पर कुछ लोगों ने तो चुटकी भी ले ली । एक यूजर ने लिखा कि आज आप उनका सपोर्ट कर रही है। आज तो ये टीम पक्का हारेगी। बता दें कि विराट आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू टीम के कैप्टन है।

अबतक विराट की टीम आईपीएल में ग्यारह में सिर्फ चार मैच ही जीती है । वहीं अनुष्का शर्मा जल्द ही शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो में नजर आएंगी । इसके अलावा वो वरुण धवन के साथ सुई धागा में भी दिखेंगी । जो कि सितंबर के आखिर में रिलीज हो रही है ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad