दिल्ली-कश्मीर में भूकंप के झटके: एनसीआर में आंधी का अलर्ट; उत्तराखंड में एक दिन बाद चारधाम यात्रा शुरू | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 9 May 2018

दिल्ली-कश्मीर में भूकंप के झटके: एनसीआर में आंधी का अलर्ट; उत्तराखंड में एक दिन बाद चारधाम यात्रा शुरू

नई दिल्ली/देहरादून. दिल्ली और कश्मीर में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग के मुताबिक, अफगानिस्तान-तजाकिस्तान-पाकिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका असर भारत के उत्तरी राज्यों में देखा गया। उधर, दिल्ली में दोपहर को अचानक मौसम बदला और बादल छा गए। दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के कई जिलों में मौसम विभाग ने आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर से शुरू हो गई है। सोमवार देररात से जारी बर्फबारी के बाद मंगलवार को यात्रा अस्थायी तौर पर रोक दी गई थी। प्रशासन के मुताबिक मंगलवार को मौसम साफ होने के बाद श्रद्धालुओं के जत्थे फिर से दर्शनों के लिए पहुंचने लगे हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad