पटना : पूर्व मेयर के पति राजद नेता दीना गोप को अहले सुबह गोली मार हत्या | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 12 May 2018

पटना : पूर्व मेयर के पति राजद नेता दीना गोप को अहले सुबह गोली मार हत्या

> बदमाशों ने अत्याधुनिक हथियार 147 से बरसाया गोली, कई जख्मी
>> टेंडर वार में हत्या की आशंका ,परिजन चुप ,पुलिस जांच में जुटी

पटना ( अ सं ) । राजधानी में शार्प शूटरों ने अत्याधुनिक हथियार 147 से गोलीबारी कर पूर्व मेयर अमरावती देवी के पति राजद नेता सह पूर्व वार्ड पार्षद दीना गोप की हत्या कर दिया । इस गोलीबारी में और कई के जख्मी होने की सूचना हैं ।हत्या के पीछे टेंडर वार की आशंका हैं । इस घटना के बाद परिजन अभी चुप है वही पुलिस जांच में जुट गयी है ।
बीते शुक्रवार को पटना में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप की शादी को लेकर पुलिस प्रशासन पुरी रात गस्ती में जुटी थी और दावा किया जा रहा था की सबकुछ ठीक हैं । इसी क्रम में शनिवार के अहले सुबह गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में जो घटना घटी वह लापरवाह पुलिस व्यवस्था की कहानी ब्यां कर रही हैं ।
पटना की पूर्व मेयर अमरावती देवी के पति ,राजद नेता सह पूर्व वार्ड पार्षद दीना गोप अपने लग्जरी वाहन से किसी रिश्तेदार के यहाँ से शादी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर, अनिसाबाद लौट रहे थे की पहले से घात लगाएं बदमाशों ने दीना गोप को निशाना बनाते हुये अत्याधुनिक हथियार 147 एवं अन्य हथियारों से गोलीबारी किया । इसमें दीना गोप की मौत हो गयी एवं कई को जख्मी होने की सूचना हैं ।यह घटना दीना गोप के घर के समीप हुआ हैं ।बताया जाता हैं की बदमाश चारों तरह फैले थे और दीना गेप के हर गतिविधियों को पहले से जानकारी रखें हैं । सुत्र जैसा बता रहे हैं की सीसी टीवी में बदमाशों की तस्वीर आयी हैं इसमें 147 लिये बदमाशों को देखा गया हैं ।
दीना गोप ठेकेदारी ,रियल स्टेट, शराब का कारोबार से जुड़ा था। उसका कारोबार बिहार के कई जिले सहित झारखंड तक में फैला था। हत्या के पीछे टेंडर वार की आशंका की जा रही हैं और हत्या में शार्प शूटरों का इस्तेमाल किया गया हैं और लाखों की सुपारी से इंकार नहीं किया जा सकता । पीडि़त परिवार अभी ,जहां चुप्पी साधे हुये है वही पुलिस जांच की बात कहं रही हैं और दावा कर रही हैं की जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा । हत्या के पीछे किस गिरोह का हाथ है इसका अभी पता नहीं चल सका है।

अपराधी प्रवृत्ति का रहा है दीना गोप- हत्या ,अपहरण ,रंगदारी के दर्जनों मामले हैं नाम

अपराध के दुनिया से चलकर रियल स्टेट, ठेकेदारी और राजनीति में आया कुख्यात दीना गोप की हत्या रियल स्टेट में विवाद को लेकर होने की बात सामने आ रही हैं । दीना गोप पर हत्या ,अपहरण ,रंगदारी के करीब दो दर्जन मामले पटना सहित अन्य जिलों में दर्ज हैं । राजनीति में जब सक्रियता से जुटा तो उसके पार्टी के अंदर ही कई राजद नेता विरोधी बन गये ।
बीते दौर की बात करें तो दीना गोप एक मामूली व्यक्ति था।  1998 में राजधानी के सचिवालय थाना क्षेत्र में हत्या कर अपराध की दुनिया में कदम रखा तो रूकने का नाम लिया गिरोह बना पटना में कई घटनाओं को अंजाम दिया और राजनीतिक संरक्षण में बढ़ता गया । रंगदारी, ठेकेदारी ,अपने नाम जबरदस्ती कराने लगा। बाद में वह विवादित जमीन खरीद ,जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया और रियल स्टेट में छा गया । अपराध से धन बढ़ा तो नाम के लिए राजनीति में सक्रिय पूर्वक जुट गया और राजद पार्टी से नाता जोड़ लिया । फिर क्या था दीना गोप की चल गयी ।दीना गोप के बढ़ते कद से उसके पार्टी में भी कई लोग जलने लगे और विवाद भी रहा ।अपनी पत्नी अमरावती देवी को डिप्टी मेयर बनाया ,अपने भी पूर्व पार्षद रहा ।
सम्पत्ति की भूख ने दीना गोप को इस कदर अंधा बना दिया की कमजोर और लाचार लोगों के जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया । कई भू खंड, अपने और अपने लोगों के नाम कर लिया और रियल स्टेट में अंपायर खड़ा कर लिया । इसको लेकर अपने ही लोगों से विवाद शुरू हो गया और कई दुश्मन बन गये ।अहले सुबह कुख्यात दीना गोप की हुई हत्या के पीछे जमीनी एवं रियल स्टेट में विवाद की बात सामने आ रही हैं ।मृतक दीना गोप के परिवार वाले ने कई का नाम पुलिस को बताया हैं । दीना गोप के ऊपर पटना जिले के सचिवालय ,फुलवारीशरीफ, कोतवाली ,गर्दनीबाद में रंगदारी, हत्या ,अपहरण के कई मामले दर्ज हैं ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad