ट्रंप के फैसले के बाद अमेरिकी शेयरों में उछाल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 10 May 2018

ट्रंप के फैसले के बाद अमेरिकी शेयरों में उछाल

न्यूयॉर्क। अमेरिका के रष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान परमाणु समझौते से बाहर निकलने के बाद बुधवार को अमेरिकी शेयरों में उछाल देखा गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 182.33 अंकों यानी 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ 24,542.54 पर रहा। एसएंडपी 500 सूचकांक 73 अंकों यानी 1.00 फीसदी की बढ़त के साथ 7,339.91 पर रहा।

ट्रंप ने मंगलवार को टेलीविजन संबोधन में ईरान परमाणु समझौते से अमेरिका के बाहर निकलने का ऐलान किया था।

कुछ विश्लेषकों का कहना है कि ट्रंप के इस फैसले से तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं, जिससे कंपनियों की आय प्रभावित होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad