मैनपुरी में सिपाही ने जूते पर नाक रगड़वाई | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 15 May 2018

मैनपुरी में सिपाही ने जूते पर नाक रगड़वाई

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश पुलिस के कुछ जवान जहां लोगों की जान बचाकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं यूपी के मैनपुरी में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। खाकी का खौफ दिखाकर एक सिपाही ने लेनदेन के विवाद में युवक से जूतों पर नाक रगड़वाई है। इतना ही नहीं बेल्ट से उसकी पिटाई भी की। दो दिन पहले हुई इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ को सौंपी है। अब देखने वाली बात ये होगी कि इस सिपाही के खिलाफ जिम्मेदार क्या कार्रवाई करते हैं।

पहले पीटा फिर रगड़वाई जूते पर नाक
सोमवार को वायरल हुए वीडियो में कुर्रा थाने में तैनात सिपाही विजेंद्र कुमार कुर्रा गांव के ही सुधीर को जमकर पीट रहा है। बताया जाता है कि दो दिन पहले सुधीर का गांव के ही एक व्यक्ति से लेनदेन का विवाद था। इसे लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। सूचना पर कुर्रा पुलिस पहुंची। पुलिस ने सुधीर को पकडऩे की कोशिश की तो वह खेतों की ओर भागा। एक अन्य सिपाही ने सुधीर को पकड़ लिया। आरोप है कि विजेंद्र ने बेल्ट से बेरहमी से सुधीर की पिटाई की। सुधीर ने अपना सिर उसके पैरों पर रख दिया, तो सिपाही ने जूते पर नाक रगड़वाई। गांव के लोग इस घटना में तमाशबीन बने रहे।

एसपी ने दिए जांच कर कार्रवाई के निर्देश
इस मामले में एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि पीडि़त ने कोई सूचना नहीं दी है। वायरल वीडियो से मामले की जानकारी हुई है। मामले की जांच सीओ करहल परमानंद पांडेय को दी गई है। उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह मैनपुरी पुलिस छात्रा के शव को परिजनों द्वारा ही कफन में सिलवाने को लेकर विवादों में आ गई थी। बता दें कि एक तरफ कुछ पुलिसकर्मी अपनी जान पर खेलकर जहां लोगों की जान बचाकर पुलिस महकमें का सिर ऊँचा कर रहे हैं वहीं कुछ पुलिसकर्मी महकमें की लुटिया डुबाने पर लगे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad