काई उड़कर ताजमहल पर चिपकती है? क्या इसे पंख लग गए: एएसआई को सुप्रीम कोर्ट की फटकार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 9 May 2018

काई उड़कर ताजमहल पर चिपकती है? क्या इसे पंख लग गए: एएसआई को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) को ताजमहल के खराब रखरखाव के लिए फटकार लगाई है। दरअसल, ताजमहल को प्रदूषण से बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान एएसआई ने अजीबो-गरीब तर्क पेश किए। विभाग ने कहा कि स्मारकों के खराब होने के पीछे कीड़े और काई है जो यमुना के ठहरे हुए पानी में तेजी से पनप रहे हैं। वहीं, फर्श खराब होने के पीछे विभाग ने लोगों के गंदे मोजों का हवाला दिया। हालांकि, जस्टिस मदन बी लोकुर और जस्टिस दीपक गुप्ता की बेंच ने एएसआई के तर्कों को खारिज कर दिया। बेंच ने एएसआई की दलील पर तंज कसते हुए कहा, “क्या यमुना की काई को पंख निकल आए हैं कि वो नदी से उड़कर ताजमहल पर चिपक जाती है। आप हमें बेकार के तर्क देना बंद करें।”

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad