प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमी की मौत, प्रेमिका गंभीर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 16 May 2018

प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमी की मौत, प्रेमिका गंभीर

फतेहपुर। प्यार में रोड़ा बने परिवार वालो से अजीज आकर प्रेमी-प्रेमिका ने जंगल में जाकर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को तड़पता देख गाँव वालो ने परिजनों को सूचित किया मौके पर पहुंचे। परिजनों ने दोनों की हालत नाजुक देख नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहाँ डाक्टरों ने प्रेमी को मृत घोषित कर दिया वहीँ प्रेमिका की हालत नाजुक देख डिस्ट्रिक हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया जहाँ प्रेमिका की हालत नाजुक बनी हुई हैं। जानकारी के अनुसार चाँदपुर थाना के भागलपुर गाँव निवासी स्व0 झल्लू पासवान की पुत्री आरती देवी का गांव के ही सुखदेव निषाद का 20 वर्षीय पुत्र विनीत पासवान का काफी दिनों से प्रेमप्रसंग चल रहा था। प्रेमी प्रेमिका के प्रेम में रोड़ा बने परिवार वालो से अजीज आकर लड़की के घर वालो ने लड़की की शादी दूसरी जगह तय कर दी।

प्रेमिका की शादी 25 मई को होनी थी जिसके बाद से प्रेमी प्रेमिका परेशान होकर दोनों ने गाँव के पास के जंगल में जाकर जहर खाकर जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया, जहाँ गाँव वालो ने दोनों को तड़पता देखा तो चीख पुकार की , चीखपुर सुनकर प्रेमी विनीत की मौके पर मौत हो गयी और प्रेमिका आरती को अमौली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहाँ प्रेमी विनीत की मौत हो गई। वहीं प्रेमिका की हालत नाजुक देख डिस्ट्रिक हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। जहाँ प्रेमिका आरती जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं। प्रेमिका की माँ का कहना रहा कि दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था आज दोनों जंगल में जहर खा लिए जिससे लड़के की मौत हो गई और लड़की अस्पताल में भर्ती है। वहीं इस बारे में पुलिस से बात की तो उनका कहना था की प्रेमी प्रेमिका का प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों ने आज जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया जिसमे लड़के की मौके पर मौत हो गई और लड़की की हालत खराब है जिसके इलाज के लिए जिला अस्तपाल मे भर्ती कराया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad