कर्नाटक में जीत, वेस्ट में ढोल- नगाड़ों के साथ जश्न, भाजपाइयों ने बांटी मिठाई | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 15 May 2018

कर्नाटक में जीत, वेस्ट में ढोल- नगाड़ों के साथ जश्न, भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

मेरठ । कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। ताजा रुझानों में बीजेपी 109 सीटों पर आगे है, वहीं कांग्रेस 71 सीटों पर सिमटती दिख रही है। इसके अलावा जेडीएस भी 41 सीटों पर आगे है। कर्नाटक में भाजपा बहुमत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है, तो वहीं देशभर में भाजपाइयों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। वेस्ट यूपी के मेरठ और बागपत जिलों में भाजपा नेताओं ने ढोल- नगाड़ों के साथ खुशी मनाई। यही नहीं एक- दूसरे को गले लगकर मिठाई खिलाई। और फिर उन्होंने पार्टी कार्यालय और शहर में भी मिठाई बांटी।
बता दें कि मेरठ में भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल के आवास पर मंगलवार को कर्नाटक की जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान। भाजपा नेता हर्ष गोयल, सुनील अग्रवाल, देवेंद्र गुर्जर और अंकुर अग्रवाल आदि शामिल रहे। इस बीच उन्होंने वंदे मातरम, जय श्री राम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

वहीं बागपत के राष्ट्र वंदना चैक पर भाजपाइयों ने कर्नाटक की जीत की खुशी मनाई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चैहान, भाजपा नेता रामपाल नेहरा और संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कुछ समय में शुरुआती रूझान पलटेंगे और उनकी सरकार बनेगी, हालांकि ऐसा होना मुश्किल नजर आ रहा है। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने कहा है हमे उम्मीद है कि हमारी जीत होगी लेकिन पार्टी ने सारे विकल्प खुले रखे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad