फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के रेलबाजार बाल्मीकि बस्ती निवासिनी प्रीती पुत्री मुन्ना ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका छोटा भाई रवि दिमाग से कुछ कमजोर है। पड़ोस के ही वीरेन्द्र पुत्र काला, राजा पुत्र सोनिया, मेवाकली पत्नी सोनिया व लक्ष्मी उर्फ रानी पुत्री सोनिया के मकान शिकायतकर्ता के मकान के बगल में है। गुरूवार को 11 बजे दिन में नामित लोग उसके भाई रवि को परेशान कर रहे थे। इस पर उसके भाई ने जब गाली दे दिया तो सभी लोग उसे मारने लगे।
शोर सुनकर शिकायतकर्ती घर के अन्दर से दौड़कर बाहर आयी तो भाई को मारने वालों से बचाने के लिए प्रयास किया। इसी प्रयास के दौरान हमलावरों ने उसकी एक तोला सोने की चेन, कान के टप्स तीन ग्राम तथा तीन ग्राम सोने की अंगूठी छीन लिया। इतना ही नही पहने हुए कपड़ों को भी फाड़ दिया। विरोध करने पर उसे मारापीटा भी है जिसके चलते उसे चोटें भी आयी है। शिकायतकर्ती ने बताया कि दो दिन पहले नामित लोगो ने झगड़ा किया था, जिस पर उसने 100 नम्बर डायल करके पुलिस को बुलाया था। तब पुलिस समझा-बुझाकर लौट गयी थी। शिकायतकर्ती ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मारपीट कर जेवरात छीनने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।


No comments:
Post a Comment