मिर्जापुर(शाहजहांपुर)। कस्बे के मध्य मुरादाबाद-फर्रूखाबाद स्टेट हाईवे पर बेशकीमती जमीन पर स्थित सहकारी संघ भवन और परिसर प्रशासनिक उपेक्षा के चलते गंदी नालियों का तालाब बना हुआ है। कुछ लोगों ने सहकारी संघ की बेशकीमती जमीन पर अबैध कब्जा करने की नियत से अस्थाई निर्माण तक कर लिया है। फिर भी सहकारिता विभाग खामोश है। कभी कस्बे का वीआईपी स्थान रहा सहकारी संघ परिसर जिसमे वीआईपी की सभायें और शादी समारोह आयोजित होते थे। आज नालियों के गंदे पानी का तालाब और कूड़ा घर बना हुआ है। जिससे निकलती दुर्गन्ध से आसपास के लोगों का जीना दूभर हो रहा है। देख रेख के अभाव मे सहकारी संघ भवन पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। बरसात और गंदे पानी के भराव से संघ का रिकार्ड भी पूरी तरह नष्ट हो गया है। फिर भी सहकारिता चुनाव के साथ इस निष्प्रयोज्य सहकारी संस्था के संचालक मंडल का चुनाव करवाया जाता है।
कस्बे के व्यापारी मनोज गुप्ता,प्रेमशंकर पांडेय,सुधीर गुप्ता,विकास पांडेय,रामधुन गुप्ता,शिवशंकर दीक्षित,मनीराम गुप्ता,सत्यकिशोर आदि ने शासन-प्रशासन से निष्प्रयोज्य पड़े सहकारी संघ लि० मिर्जापुर मे रोडवेज बस अड्डा बनाये जाने की मांग की है। 
Post Top Ad
Monday, 14 May 2018
विभागीय उपेक्षा से सहकारी संघ बना तालाब,संघ की बेशकीमती जमीन पर माफिया की नजर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment