
कछौना हरदोई 16मई प्रदेश व केंद्र की सरकारें स्वच्छता मिशन को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के प्रयास कर रही हैं।और स्वच्छता के लिए कई अभियान चला रहे है। लेकिन अगर बात ग्रामीण क्षेत्रों की की जाए तो क्षेत्र के गांव स्वच्छता मिशन से कोसों दूर है वही इस ओर आज तक कोई अधिकारी व जिम्मेदार ध्यान नहीं देते हम बात कर रहे हैं जनपद हरदोई के कछौना ब्लाक के कुकुही गांव की यह गांव सरकार के स्वच्छता मिशन से कोसों दूर है इस गांव में न तो कभी सफाई कर्मी आता है और न ही ग्राम प्रधान सुनते हैं अगर बात स्वच्छता की की जाए तो इस गांव की नालियां पूरी तरह से मिट्टी और कूड़े-करकट से पटी हुई है नालियों के किनारे-किनारे काफी मात्रा में घास भी उगी है वहीं बरसात के दिनों में इस गांव का हाल और भी बुरा हो जाता है गंदगी से पटी हुई नालियां बरसात के दिनों में बजबजा उठती है जिससे ग्रामीणों का राह चलना मुश्किल हो जाता है बात सिर्फ नालियों की नहीं इस गांव की अधिकांश गलियां भी अभी कच्ची हैं कई जगह तो गलियों में निकलना भी दूभर है मगर कोई आला अधिकारी वह ग्राम प्रधान सुध नहीं ले रहे हैं कि गांव में गलियां बनवाना भी जरूरी है वहीं दूसरी ओर गांव में फैली गंदगी के कारण मच्छरों का भी खतरा बना रहता है जो कि साफ तौर पर बीमारियों को दावत देने के लिए तैयार है।

No comments:
Post a Comment