बंगलुरु। एएनआई के अनुसार मौसम विभाग के वैज्ञानिक सीएस पाटिल ने कहा कि आज कर्नाटक के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है दूर-दराज के इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश भी हो सकती है मौसम विभाग के 5 दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के 30 में से 23 जिलों में आंधी-तूफान की आशंका है हालांकि कोप्पल, रायचूर, यदगीर, बीदर, उत्तर कन्नड़ा, उडुपी और दक्षिण कन्नड़ा में भारी बारिश की संभावना नहीं है।
राज्य में मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से नागरिकों के हरसंभव मदद की अपील की थी। कर्नाटक में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है मौसम विभाग ने आज कर्नाटक के कई हिस्सों में बारिश की आशंका जताई है हवाएं भी चलने की संभावना है ऐसे में अधिकारियों ने मतदाताओं से जल्द से जल्द वोट डालने की अपील की है।
गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है आज 224 में से 222 सीटों के लिये चुनाव होगा एक सीट पर बीजेपी प्रत्याशी की मौत के बाद मतदान स्थगित कर दिया गया है बंगलोर की राजेश्वरी विधानसभा सीट पर भी मतदान रद्द कर दिया गया है यहां पर एक घर से करीब 10,000 वोटर आईडी पाई गई हैं बीजेपी ने इसको लेकर कांग्रेस पर आरोप लगाया है।


No comments:
Post a Comment