पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस का सफर तय करने वाली सनी लियोनी के लिए यह बर्थडे काफी खास है क्योंकि वह आपने जन्मदिन के साथ आज पहला मदर्स डे भी सेलिब्रेट कर रही हैं बता दें सनी लियोनी तीन बच्चों की मां हैं जिनमें एक बेटी और दो बेटे हैं तीनों बच्चों के साथ उनका यह पहला बर्थडे और फर्स्ट मदर्स डे (Mother’s Day) है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी 37 साल की हो चुकी हैं 13 मई, 1981 को जन्मी सनी लियोनी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
सनी लियोन ने इस फैशन डिजाइनर के सपने को किया पूरा, तो वह बोला- सनी हमेशा मेरी पसंदीदा रही हैं सनी लियोन ने बेटी से किया ‘वादा’, ‘अगर मुझे अपनी जान भी देनी पड़े तो परवाह नहीं…’
सनी और डेनियल वेबर ने साल 2011 में शादी की थी और निशा उनकी पहली बेटी है सनी ने महाराष्ट्र के लातूर की 21 महीने की लड़की निशा को पिछले साल जून में अडॉप्ट किया था।
मार्च 2018 में सनी ने सरोगेसी के जरिए दो जुड़वां बच्चों के जन्म की जानकारी दी सनी ने अपनी कम्पलीट फैमिली की पहली फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की थी जिसमें वे पति डेनियल वेबर, बेटी निशा और दो जुड़वां बेटे अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर के साथ नजर आई थीं। बिग बॉस-5 से पॉपुलैरिटी में आईं सनी ने साल 2012 में फिल्म ‘जिस्म’ से डेब्यू किया था। जैकपॉट (2013) एक पहेली लीला (2015), मस्तीजादे (2016), बेइमान लव (2016) उनकी प्रमुख फिल्में हैं इसके अलावा सनी अपने आइटम नंबर्स के लिए भी मशहूर हैं।


No comments:
Post a Comment