Mothers Day: ​कुछ ऐसी बातें जिन्हें मां ही पूछती… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 11 May 2018

Mothers Day: ​कुछ ऐसी बातें जिन्हें मां ही पूछती…

Mother’s Day मां को आज के दिन सलाम किया जाता है सिर्फ आपकी या हमारी नहीं बल्कि हर मां ऐसी ही होती है जो बच्चों के लिए अपनी ज़िंदगी उनके नाम कर देती है लाइफ में कोई भी उतार-चढ़ाव आए लेकिन मां का प्यार कभी नहीं बदलता हर परेशानी हर दिक्कत को पार कर मां-बच्चों का प्यार हमेशा एक-सा बना रहता है। दिन मां के जरिए दी गई कुर्बानियों को याद किया जाता है खुद को भूल अपना वक्त करियर और सपनों को छोड़ पूरा जीवन बच्चों के नाम कर देने वाली

खाना खाया या नहीं?
आप रात के 2 बजे भी घर क्यों ना पहुंचे आपकी मां आपसे हर बार ये जरूर पूछेंगी कि आपने खाना खाया या नहीं?

मेरा बच्चा सबसे सुंदर
सच में! आपको खुद को भी मामूल है कि आप खूबसूरती के मामले में कहां स्टैंड करते हैं लेकिन आपकी मां के लिए आप हमेशा राजा बेटा या रानी बिटियां ही रहेगें, जो कि इस दुनिया का सबसे खूबसूरत बच्चा है।

ये क्या पहना है?
फैशन की रेस में कितना कॉम्पिटिशन है ये आपको और हमें मालूम है जब भी कुछ नए कपड़े ट्राय किया जाए तो हर मां का सवाल होता है कि ये क्या पहना है? अगर आप भी नए स्टाइल्स को फॉलो करना पसंद करते हैं तो ये सवाल आपकी मम्मी भी जरूर पूछती होंगी।

आज क्या खाओगे?
चाहे आप स्कूल में हो या ऑफिस में हर मां अपने बच्चों से ये जरूर पूछेंगी कि आज खाने में क्या बनाऊं? सिर्फ अभी ही नहीं अगर आप 50 साल के भी क्यों ना हो जाएं मां का ये सवाल हर बार यही रहेगा।

24 घंटे फोन में क्यों घुसे रहते हो!
अब मम्मियों को कौन समझाए कि वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट, ट्विटर जैसे ढेरो ऐप हैं जिन्हें अपडेट करना होता है खैर, मम्मियों का ये सवाल कभी भी बंद नहीं हो सकता।

तबीयत ठीक है?
ये बात तो सच है कि जितनी केयर मां कर सकती है उतना कोई भी नहीं कर सकता आजकल के लाइफस्टाइल में हर कोई वक्त से पहले बीमार पड़ रहा है और आपने भी नोटिस किया होगा कि अगर आप घर में थोड़ा थक कर भी पहुंचे तो आपकी मां आपसे जरूर पूछेंगी कि तबीयत ठीक है?

घर कब आ रहे हो?
आप चाहे अपनी मां से 400 किलोमीटर दूर कहीं दूसरे शहर में काम या पढ़ाई के लिये रहें या फिर सिर्फ 4 किलोमीटर दोस्तों के साथ निकलें हर मां एक ही सवाल पूछती है कि घर कब आ रहे हो?

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad