PNB घोटाला मे CBI ने दूसरी चार्जशीट दाखिल की, मेहुल चौकसी को बताया वांटेड | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 16 May 2018

PNB घोटाला मे CBI ने दूसरी चार्जशीट दाखिल की, मेहुल चौकसी को बताया वांटेड

नई दिल्ली। पंजाब नैशनल बैंक (पी.एन.बी.) में हुए 12,717 करोड़ रुपए के घोटाले में सी.बी.आई. ने बुधवार को अपनी दूसरी चार्जशीट दाखिल की। मुंबई की विशेष सी.बी.आई. अदालत में यह चार्जशीट दायर की गई। सी.बी.आई. ने मेहुल चौकसी केस में यह चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में सी.बी.आई. ने अरबपति ज्‍वैलर्स मेहुल चौकसी को वांटेड बताया गया है।

CBI की तरफ से दाखिल की 12000 पन्नों की दूसरी चार्जशीट में मेहुल चौकसी के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 409, 420 और 120B के तहत मामला दर्ज किया गया है। सी.बी.आई. ने इस केस के लिए कुल 50 गवाहों समेत कई दस्तावेजों की लिस्ट बनाई है। चार्जशीट के मुताबिक इस केस में कुल 18 आरोपी हैं, जिनमें से 15 व्यक्ति और 3 फर्म (कंपनी) शामिल हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को सी.बी.आई. ने साढ़े चौदह करोड़ रुपए पी.एन.बी. घोटाले में नीरव मोदी सहित कुछ दूसरे लोगों के खिलाफ पहली चार्जशीट दायर की थी। यह चार्जशीट 31 जनवरी को दर्ज पहली एफ.आई.आर. के आधार पर तैयार की गई थी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad