भारत में इस दिन लॉन्च होगा Redmi S2 स्मार्टफोन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 15 May 2018

भारत में इस दिन लॉन्च होगा Redmi S2 स्मार्टफोन…

शाओमी ने अभी हाल ही में Redmi S2 को चीन में लॉन्च किया है रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे Redmi Y2 भी कहा जा सकता है कंपनी इसे बेस्ट सेल्फी स्मार्टफोन के नाम से टीज कर रही है सोशल मीडिया पर शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट और कंट्री हेड मनु जैन ने भी कहा है कि जल्द ही बेस्ट सेल्फी स्मार्टफोन आ रहा है उन्होंने अपनी सेल्फी भी पोस्ट की है जो इससे क्लिक की हुई है।

चीनी स्मार्टफोन मेकर शाओमी भारतीय बाजार में एक नया सेल्फी स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैय्यारी में है यह Redmi S2 स्मार्टफोन है और इसे भारत में 7 जून को लॉन्च किया जाएगा हालांकि यह कंपनी ने आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है कि इस दिन लॉन्च होगा।

Redmi S2 के बारे में आपको बता दें Redmi S2 बेजल लेस स्मार्टफोन है और इसमें 18:9 ऐस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है 5.99 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन में क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दियागया है इसमें 4GB रैम है जबकि 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।

Redmi S2 तीन कलर वेरिएंट – रोज़ गोल्ड, शैंपेन गोल्ड और प्लेटिनम सिल्वर में उपलब्ध होगा इस स्मार्टफोन की बैटरी 3,080mAh की है मेटल यूनिबॉडी वाले Redmi S2 में रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है इनमें एक लेंस 12 मेगापिक्सल का जबकि दूसरा 5 मेगापिक्सल का है सेल्फी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है इस स्मार्टफोन में Android Oreo पर आधारित MIUI 9 दिया गया है।

कीमतों की बात करें तो Redmi S2 की शुरुआती कीमत CNY 999 (लगभग 10,559 रुपये) है जिसमें आपको 3GB रैम के साथ 32GB की इंटरनल मेमोरी मिलेगी दूसरे वेरिएंट में 4GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है और इसकी कीमत CNY 1299 (लगभग 13,730 रुपये) है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad