मुंबई। अंकिता बताती हैं मेरे शुरुआती 3 महीने बड़े आराम से निकल गए। मुझे न तो सुबह में कमजोरी लगी और न ही मूड स्विंग हुआ। यही वजह रही कि मेरे तीन महीने बड़ी ही आसानी से निकल गए। कहने को तो कुछ बदला नहीं है लेकिन कुछ ऐसा है जिसका मैं और करण बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हो सकता है, कुछ दिनों बाद मुझमें इमोशनली और फिजिकली बदलाव आएं लेकिन करण फिलहाल सिर्फ बेबी बंप का इंतजार कर रहे हैं (हंसते हुए)। पॉपुलर टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के रमन भल्ला उर्फ करण पटेल जल्द पापा बनने वाले हैं। उनकी वाइफ और एक्ट्रेस अंकिता भार्गव प्रेग्नेंट उनकी डिलिवरी डेट इसी साल नवंबर की है। बेबी बंप का इंतजार कर रहे हैं करण…
अब देखा जाए तो मुझे 3 बच्चों की केयर करनी होगी। जिसमें एक करण दूसरी नॉटी (डॉग) और एक वो जो आने वाला है। पता नहीं ये कैसे हैंडल करूंगी(हंसते हुए)।
अंकिता आगे बताती हैं करण और मुझमे लंबे टाइम से पेरेंट्स बनने की विश है लेकिन हमने ये सब भगवान पर छोड़ दिया था। हमने काफी टाइम इस पल का इंतजार किया। जैसे-जैसे ये प्रोसेस आगे बढ़ती जाएगी मैं ये सब बातें करण से शेयर करूंगी। जानकर हैरानी होगी कि करण ने मेरी अनाउंसमेंट का भी वेट नहीं किया था उन्हें मेरे चेहरे के एक्सप्रेशन देखकर ही ये पता चल गया था। वो मोमेंट मैं बस उनके सामने आकर खड़ी हुई और अगले की पल करण ने जोर से एक्साइटमेंट वाला जंप लिया था। हम इस बात को लेकर बेहद खुश हैं और ये रिलेशनशिप की बेस्ट फीलिंग है।
ये प्रेग्नेंसी हमारी लाइफ में एकदम सही टाइम पर आई है। लोग हमारी शादी को लेकर बातें करने लगे थे और इस खुशखबरी ने सबका मुंह बंद कर दिया। मुझे पूरी उम्मीद है करण एक अच्छे फादर बनेंगे।
खास बात ये है फैमिली मेंबर्स के साथ-साथ करण भी काफी बदल गए हैं। वे जल्दी घर आ जाते हैं और मेरी केयर करते हैं। उनका ये पैंपर करने का तरीका मुझे पसंद आ रहा है।
करण और अंकिता ने 3 मई, 2015 को गुजराती रीति रिवाज से शादी की थी। दिलचस्प बात यह है कि एक्ट्रेस अंकिता भार्गव शो ‘ये है मोहब्बतें’ में करण पटेल के ऑनस्क्रीन ससुर का किरदार निभा रहे अभय भार्गव की बेटी हैं। करण पटेल ने करियर की शुरुआत 2000 में आए सीरियल ‘कहानी घर-घर की’ में विज्ञात के रोल से की थी। इसके बाद करण ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘केसर’, ‘काव्यांजलि’, ‘कसम से’, ‘करम अपना-अपना’ और ‘कस्तूरी’ जैसे सीरियल्स में भी नजर आए।



No comments:
Post a Comment