संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से, हंगामा होने के आसार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 25 June 2018

संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से, हंगामा होने के आसार

नई दिल्ली । संसद का मानसून सत्र अगले माह की 18 तारीख (18 जुलाई) से शुुरू होगा जोकि 10 अगस्त तक चलेगा। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज यहां हुई संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में यह सिफारिश की। राष्ट्रपति अब आधिकारिक तौर पर सत्र बुलाएंगे। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने यहां पत्रकारों से कहा कि सत्र में लगभग 18 कामकाजी दिन होंगे। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि यह सत्र खासा हंगामेदार होगा।

विपक्ष इस सत्र में जम्मू कश्मीर में युद्ध विराम लागू करने व उससे उत्पन्न स्थिति व उसे वापस लिए जाने, पीडीपी-बीजेपी सरकार गिरने व आतंकवाद जैसे मुद्दे को उठाएगी। इसके अलावा विपक्ष किसान, दलित उत्पीडऩ जैसे मसलों पर भी वह सत्तापक्ष को घेरने का प्रयास करेगी जबकि आखिरी साल में प्रवेश कर चुकी नरेंद्र मोदी सरकार इस सत्र को अधिक से अधिक उपयोगी बनाने का प्रयास करेगी, जिसमें वह कई अहम विधेेयक को पारित करवाना चाहेगी। ध्यान रहे कि मानसून सत्र के बाद मौजूदा लोकसभा के दो ही सत्र शेष रह जाएंगे – शीत सत्र व बजट सत्र।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad