फतेहपुर। भीषण गर्मी मे शहर से ग्रामीण क्षेत्रों मे चरमाई विद्युत व्यवस्था पर मुख्यमंत्री को आड़े हांथ लेते हुए सपा युवा नेता एवं समाजसेवी तबरेज वारसी टीलू ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे जुमला साबित हो रहे हैं। उन्होनें कहा कि शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों मे विद्युत आपूर्ति की बदहाल स्थिति का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जनपद मे सत्ता पक्ष के सभी विधायक व तीन-तीन मंत्री होने के बावजूद इस भीषण गर्मी मे जनता को विद्युत कटौती से जूझना पड रहा है। युवा सपा नेता एवं समाजसेवी तबरेज वारसी विशेष बातचीत मे कहा कि प्रदेश सरकार शहर को 22 घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों मे 18 घंटे बिजली देने के वादे पर खरा नही उतर रही। कई-कई घंटे विद्युत आपूर्ति बंद होने से आये दिन अस्पतालों मे मरीजों की जान पर आफत हो रही है वहीं आम जनता का गर्मी से हाल बेहाल है। श्री टीलू ने कहा कि बिजली चोरी और लाइन लाॅस को 15 प्रतिशत से कम पर लाने की बात की है। विद्युत विभाग लाइन लाॅस रोकने मे विफल है। उन्होनें कहा कि ग्रामीण क्षेत्र मे विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। महीनों ट्रान्सफार्मर नही बदले जा रहे हैं। बिजली न मिलने से किसान धान और अन्य फसल की सिचाई नहीं कर पा रहे हैं जिससे फसलें नष्ट हो रही हैं। उन्होनें कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित नही करा पा रही है। दूसरी तरफ बिजली मूल्यों मे बेतहासा वृद्धि कर आम जनता और किसानों पर आर्थिक बोझ लाद रही है। विद्युत चेकिंग के नाम पर अभियान चलाकर गरीब जनता का विद्युत कनेक्शन काटकर परेशान किया जा रहा है। चारों तरफ बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ है। श्री टीलू ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है जिसका जनता आगामी चुनाव मे जवाब देगी।
Post Top Ad
Monday, 25 June 2018
कटौती से हाहाकार, सीएम के 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा फेल- टीलू
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment