इंडिया ए ने वेस्टइंडीज-ए को ​हराया | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 27 June 2018

इंडिया ए ने वेस्टइंडीज-ए को ​हराया

इंडिया ए ने मयंक अग्रवाल की धमाकेदार 112 रनों की पारी के दम पर इंग्लैंड लायंस को 102 रनों के अंतर से हरा दिया। यह इंडिया-ए की इस सीरीज में दूसरी जीत है। इससे पहले इंडिया ए ने वेस्टइंडीज-ए को मात दी थी।

इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 309 रन बनाए। जबाव में इंग्लैंड लांयस की टीम 41.3 ओवर में 207 रनों पर ही ढेर हो गई।

इंडिया-ए के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मयंक ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 165 रनों की विशाल साझेदारी की।

एड बर्नाड ने गिल को आउट कर इंडिया-ए को पहला झटका दिया। गिल ने 80 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के मदद से 72 रनों की पारी खेली। मयंक 207 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 104 गेंदों का सामना किया और 10 चौकों के अलावा चार चौके लगाए।

इन दोनों के अलावा हनुमा विहारी ने 63 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 69 रनों की पारी खेली। टीम का मध्यक्रम ज्यादा कुछ खास नहीं कर सका, अंत में दीपक हुड्डा ने 27 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाए।

मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड लायंस ने अपना पहला विकेट 23 के कुल स्कोर पर निक गब्बिंस के रूप में खोया। यहां से विकेट गिरने को सिलसिल शुरू हुआ वो रूका नहीं। मेजबान टीम की तरफ से लियाम डॉसन ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। बर्नाड ने 31 रन बनाए।

भारत की तरफ से शार्दूल ठाकुर ने तीन विकेट लिए खलील अहमद ने दो विकेट अपने नाम किए. प्रसिद्ध कृष्णा, क्रूणाल पांड्या, कृष्णाप्पा गौतम, दीपक हुड्डा ने एक-एक विकेट लिए।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad