शराबी थे जिन्ना, कुरान के खिलाफ उगलते थे जहर… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 25 June 2018

शराबी थे जिन्ना, कुरान के खिलाफ उगलते थे जहर…

नई दिल्ली। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद ने जिन्ना को शराबी और कुरान के खिलाफ बोलने वाला व्यक्ति बताया है।

उन्होंने धर्म के आधार पर मदेश के विभाजन के लिए मोहम्मद अली जिन्ना को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि वे शराबी थे। इसके साथ ही कुरान की बातों को जिन्ना जाहिल मुसलमानों को डराने के लिए लिखा होना बताया करते थे। जावेद ने यह बात रविवार को महावीर पब्लिक स्कूल में सामाजिक सम्मेलन में कहीं।

उन्होंने कहा कि धर्म की बुनियाद पर कोई देश नहीं चल सकता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण पाकिस्तान है। 1971 में भाषा के नाम पर पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए। वहीं मौलाना अबुल अलाम आजाद ने हिन्दू-मुस्लिम एकता की वकालत कर भारत में रहना पसंद किया। यदि धर्म के आधार पर देश को चलाने की कोशिश की गई तो यह देश की एकता और अखंडता पर हमले जैसा होगा। दक्षिणपंथी ताकतों को समझ लेना चाहिए कि भारत में कभी ऐसा नहीं हो सकेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad