गर्लफ्रेंड के महंगे शौक ने बनाया चोर दो युवक गिरफ्तार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 28 June 2018

गर्लफ्रेंड के महंगे शौक ने बनाया चोर दो युवक गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है । वही ठाकुरगंज पुलिस ने दो शातिर चोर को पकड़ने का दावा किया है । पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 15 मोबाइल और एक तमंचा के साथ लग्जरी बाइक बरामद की है । पुलिस की पूछताछ में पता चला कि गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करने के चलते युवकों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कही है।

लखनऊ पुलिस ने एक ऐसे चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है जो अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड्स के महंगे शौक के चलते चोर बन बैठे हैं । थाना ठाकुरगंज में पुलिस को लगातार मुखबिर से सूचना मिल रही थी कि शातिर चोर चोरी की योजना बना रहे हैं वही मुखबिर की सूचना पर थाना ठाकुरगंज की पुलिस ने ठाकुरगंज के बंधा मेहंदी घाट से दो शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया जिनका नाम राम कुमार और शाबाश है इन दोनों के पास है 15 मोबाइल चोरी के साथ ही एक चोरी की स्कूटी और KTM बाइक भी बरामद हुई है साथ में एक 15 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस भी इनके पास से मिला है ।

अभी दो दिन पहले ही ठाकुरगंज पुलिस ने एक ऐसे अपराधी को पकड़ा था जो कि ऑटो ड्राईवर बनकर ऑटो में सवारी बैठा कर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था । तभी से पुलिस अपने क्षेत्र में गहन छानबीन कर रही थी वहीं छानबीन के समय पुलिस को जानकारी मिली कि उन्हीं के क्षेत्र में लगातार लूट और चोरी की घटनाओं को देने वाले अपराधी छुपे हुए हैं और चोरी की योजना बना रहे हैं । जिसको देखते हुए थाना ठाकुरगंज के इंस्पेक्टर दीपक दुबे ने एक टीम बनाकर मुखबिर की सूचना पर दोनों शातिरअपराधियों को पकड़ कर कई घटनाओं का खुलासा किया । साथ ही पूछताछ में अपराधी शबाज़ ने गर्ल फ्रेंड की बात भी कबूली की अपनी गर्ल फ्रेंड के शौक पूरा करने के चक्कर चोरियां किया करता था।पुलिस ने सभी चोरो पर विधित कार्यवाही करते हुवे जेल भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad