नये मतदाता पंजीकरण स्टाल का वनमत्री ने किया शुभारम्भ | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 25 June 2018

नये मतदाता पंजीकरण स्टाल का वनमत्री ने किया शुभारम्भ

दोहरीघाट (मऊ)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आहवाहन पर भारतीय जन संघ के संथापक डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से शुरू हुआ संगठन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाआंे के नाम मतदाता सूची में शामिल करने हेतु पार्टी के विधान सभा मधुबन के कार्यकतओं द्वारा दोहरीघाट क्षेत्र के नईबजार गाॅंव में नये मतदाता पंजीकरण स्टाल लगाया गया। मतदाता पंजीकरण स्टाल का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट वन मंत्रंी व क्षेत्र के विधायक दारा सिंह चैहान ने उपस्थित युवाओ के फार्म संख्या 6 भरकर किया।
इस दौरान भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओ को वनमंत्री ने सम्बोधित करते हुये कहा कि कार्यकर्ता संगठन के प्राण होते है। कार्यकर्ताओ के बिना पार्टी निर्जीव होती है। उन्होने सरकार की नीतियों एवं पार्टी के उद्वेश्यो तथा जनकल्याणकारी योजनाओ को गाॅव-गाॅव, गली व नगर में पहुंचाने का अहवाहन किया। उन्होने कहा की अगामी 2019 लोकसभा चुनाव के लिये कार्यकर्ताओ को सगठन को गतिशील बनाने मे अपनी उर्जा का प्रयोग करे। उपस्थित बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को मत्री ने माला पहनाकर स्वागत किया।
प्रदेश की योगी सरकार में मत्री बनने के प्रथम बार भईसा खरग (नईबजार) गाॅव मे प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओ ने ढोल नगारो के साथ उल्लास पूर्ण महोल में फूल मालाओ से लाद कर भव्य स्वागत किया। स्टाल पर कुल 36 युवा मतदाताओ ने फार्म संख्या 6 भर कर रजिस्ट्रेषन करवायंे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय, मंत्री संतोष राय, पप्पु गुप्ता, श्रीकान्त श्रीवास्तव, आशीष शर्मा, हिमान्शु कुमार, शिव प्रकाश उपाध्याय, सुबाष मौर्या, रमेश चैहान, विजय प्रकाश पाडेय, अवधेश राय, रामसरीख राजभर, हेमन्त राय, अजय शाही, डा हरीशचन्द्र पटेल, मुननर चैहान, कल्पनाथ चैहान, ओज राय सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दोहरीघाट दरगाह आदि जगहो पर वन मत्री दारा सिंह चैहान का स्वागत हुआ जिससे अभिभूत होकर मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओ के सम्मान के लिये मै सदैव तत्पर हूं तथा क्षेत्र के विकास के लिये संकल्पित हूं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad