देशभक्ति के जज्बे और जोश की भावना से भरपूर है ‘गोल्ड’ का ट्रेलर… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 25 June 2018

देशभक्ति के जज्बे और जोश की भावना से भरपूर है ‘गोल्ड’ का ट्रेलर…

नई दिल्ली। अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गोल्ड’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ‘गोल्ड’ एक हॉकी खिलाड़ी के वास्तविक जीवन पर आधारित है, जिसने स्वतंत्र भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक हासिल करके भारत का नाम गर्व से ऊपर किया था। फिल्म का ट्रेलर देख कर मन पूरी तरह देश भक्ति की भावना और जोश से भर जाएगा। इस फ‍िल्‍म में अक्षय कुमार हॉकी कोच तपन दास की भूम‍िका न‍िभाएंगे।
अक्षय तपन की भूमिका में काफी जच रहे हैं। साथ ही अक्षय बंगाली भी काफी अच्छी बोल रहे हैं। ट्रेलर में मौनी रॉय की भी एक झलक नजर आई है। बंगाली साड़ी में मौनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मौनी की यह डेब्यू फिल्म है। फिल्म में अमित साध, कुणाल कपूर और विनीत कुमार सिंह जैसे सितारे भी अहम किरदार में दिखेंगे।
रीमा काग्‍ती द्वारा न‍िर्देश‍ित इस फ‍िल्‍म को र‍ितेश स‍िंधवानी और फरहान अख्‍तर ने प्रोड्यूस क‍िया है। ट्रेलर में आपको बेहद दमदार डायलॉग सुनने को मिलेंगे। बता दें, फिल्म 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad