सैफ़ुद्दीन सोज़ की बुक लॉन्च से कांग्रेस के बड़े नेताओं ने किया किनारा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 25 June 2018

सैफ़ुद्दीन सोज़ की बुक लॉन्च से कांग्रेस के बड़े नेताओं ने किया किनारा

पूर्व केंद्रीय मंत्री सैफ़ुद्दीन सोज़ की किताब ने देश की राजनी​ति मे बवाल मचा रखा है। यही कारण है कि सोमवार को दिल्ली में सोज़ की बुक लॉन्च के कार्यक्रम से कांग्रेस के बड़े नेता किनारा कर रहे हैं। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के बाद अब पी चिदम्बरम भी सोज़ के बुक लॉन्च में शामिल नहीं हो रहे।

सैफुद्दीन सोज ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ के उस बयान का समर्थन किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कश्मीरियों को मौका मिले तो वह किसी के साथ जाने के बजाय आजाद होना चाहेंगें

सोज़ का कहना था कि मुशर्रफ का एक दशक पहले दिया गया यह बयान आज भी कई मायनों में ठीक बैठता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि आजादी मिलना मुमकिन नहीं है।

कांग्रेस नेताओंं के बुक लॉन्‍च में नहीं आने के सवाल पर सोज़ ने कहा, “पार्टी सबसे ऊपर है, जो आते हैं उसका इस्तक़बाल है और जो नहीं आते, उनसे भी कोई नाराज़गी नहीं हैं। पार्टी को अपनी वफ़ा देखनी चाहिए। मैंने जो लिखा है इतिहास के मुताबिक़, रिसर्च के मुताबिक़ वही सच है।”

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad