निक जोनास और परिजनों संग प्रियंका चली गोवा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 25 June 2018

निक जोनास और परिजनों संग प्रियंका चली गोवा

 

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। दरअसल प्रियंका के सुर्ख़ियों में होने की वजह है अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनास। दोनों सितारों के बीच रिलेशनशिप की ख़बरें और तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं!

बता दें कि प्रियंका का अमेरिकी टीवी शो ख़त्म हो चुका है और अब वो दो साल बाद अपनी पहली बॉलीवुड फ़िल्म ‘भारत’ की तैयारी में जुटने वाली हैं। अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनने वाली इस फ़िल्म में सलमान ख़ान उनके हीरो होंगे। इन सबके बीच ख़बर है कि दो दिन मुंबई में गुजारने के बाद रविवार देर शाम प्रियंका निक जोनास, बहन परिणीति चोपड़ा और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ गोवा रवाना हो चुकी हैं। ज़ाहिर है मुंबई और मीडिया से दूर प्रियंका कुछ समय गोवा में बिताना चाहती हैं।

मुंबई में तेज़ बारिश के बीच प्रियंका अपने परिवार और निक के साथ मुंबई से गोवा के लिए रवाना हो गयी हैं। निक जोनास एक अमेरिकन सिंगर और एक्टर हैं। उनके और प्रियंका के अफेयर की ख़बरें काफी दिनों से चल रही हैं। कुछ दिनों पहले जब प्रियंका चोपड़ा निक के साथ उनके कजन की शादी में पहुंची थीं तभी से इनके रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चा हो रही है।

गौरतलब है कि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कहा है कि, “हम सब बस डिनर के लिए बाहर गए थे, वहां निक भी मौजूद थे। लेकिन, वहां बहुत बड़ा ग्रुप था। वहां 10 अनजाने लोग थे। इसलिए मुझे निक को जानने का सही से मौका ही नहीं मिला।” इसके अलावा मधु चोपड़ा ने यह भी कहा कि वह उनसे पहली दफा मिली हैं, तो अभी वह निक के बारे में किसी तरह की कोई राय नहीं बनाना चाहती। लेकिन, यह भी कहा जा रहा है कि प्रियंका निक को अपनी मां से मिलवाने के लिए ही इंडिया लायी हैं। दोनों को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। 25 साल के निक और 35 की प्रियंका के बीच उम्र के अंतर पर भी सोशल मीडिया में काफी बातें हो रही हैं।

पिछले तीन दिनों में प्रियंका और निक की कई तस्वीरें सामने आई हैं। इन सबके बीच प्रियंका चोपड़ा ने इस पूरे मुद्दे पर अभी तक कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है। प्रियंका अपने बिंदास और बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं, उम्मीद है कि वो जल्द ही अपने और निक को लेकर कोई बयान देंगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad