
नई दिल्ली. नीरव मोदी की कंपनियां पीएनबी की हॉन्गकॉन्ग और दुबई शाखाओं से भी लोन ले रही थीं। पंजाब नेशनल बैंक ने एजेंसियों को जो आंतरिक जांच रिपोर्ट सौंपी है, उसमें इस बात का जिक्र है। रिपोर्ट के मुताबिक, फायरस्टार डायमंड लिमिटेड हॉन्गकॉन्ग और फायरस्टार डायमंड एफजेडई दुबई ने वहां स्थित शाखाओं से लोन लिए। 13,000 करोड़ से ज्यादा के घोटाले की जांच शुरू करने के बाद पीएनबी को इसका ख्याल आया कि ये दोनों कंपनी नीरव मोदी ग्रुप की हैं। इसके तुरंत बाद क्रेडिट फैसिलिटी वापस ले ली गई। हालांकि, इन दोनों खातों के जरिए लेन-देन में फर्जीवाड़ा सामने नहीं आया इसलिए इन्हें फ्रॉड घोषित नहीं किया गया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment