ICICI बैंक को मिली शिकायत, सामने आई 6,082 करोड़ की गड़बड़ी… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 25 June 2018

ICICI बैंक को मिली शिकायत, सामने आई 6,082 करोड़ की गड़बड़ी…

नई दिल्ली। आई.सी.आई.सी.आई. बैंक द्वारा ये बात सामने आई कि उसे एक गुमनाम शिकायतकर्ता से 31 लोन खातों के बारे में शिकायत मिली है। इनकी जांच की गई और अंतरिम रिपोर्ट नियामक को सौंप दी गई है। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बैंक ने बताया कि इस मामले में अगली कार्रवाई ऑडिट कमेटी के निर्देश पर की जाएगी।
इसमें कहा गया है कि ये खाते 31 मार्च 2012 के अंत और 31 मार्च 2017 के बीच एन.पी.ए. के थे जबकि 2 खाते 31 दिसम्बर 2017 के दौरान के थे। इन 31 मामलों में 31 मार्च 2018 तक लोन 6,082 करोड़ था जो कुल लोन का करीब 1.1 प्रतिशत था।
वीडियोकॉन समूह को दिए गए लोन मामले में स्वतंत्र जांच का सामना कर रहे बैंक की सी.ई.ओ. और एम.डी. चंदा कोचर मामले की जांच पूरी होने तक छुट्टी पर हैं। बैंक ने दी गई जानकारी में बताया कि मार्च 2018 में वह शिकायत से अवगत था। इसमें लोन लेने वाले कुछ खातों में गड़बडिय़ों का आरोप था। शिकायत 31 लोन खातों को लेकर थी। शिकायत पर बोर्ड ऑफ डायरैक्टर्स की ऑडिट कमेटी की निगरानी में जांच की गई।
इस मामले में बैंक के आंतरिक ऑडिट और वरिष्ठ मैनेजमैंट के अधिकारियों को शामिल नहीं किया गया था। बैंक ने बताया कि जांच की अंतरिम रिपोर्ट की 31 मार्च 2018 को खत्म वित्तीय वर्ष से पहले ऑडिट कमेटी द्वारा विस्तार से समीक्षा की गई। अंतरिम रिपोर्ट के नतीजों का वित्त वर्ष 2018 के वित्तीय स्टेटमैंट्स पर कोई असर नहीं पड़ा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad